फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी

Sat, 20 Dec 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कटरा बाजार के पहाड़ापुर गांव में ​स्थित रामजानकी मंदिर। - संवाद  
विज्ञापन
कटरा बाजार। पहाड़ापुर बाजार के रामजानकी मंदिर में शनिवार शाम बाइक से आए दो युवक प्रभु श्रीराम की पत्थर और माता सीता की अष्टधातु की मूर्ति चुराकर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

मंदिर के सर्वराकार हरिशंकर पांडेय ने बताया कि प्रतिदिन सुबह और शाम को पूजन के लिए मंदिर खुलता है। शनिवार शाम पांच बजे पूजन के लिए मंदिर खुला था। मंदिर के सामने एक ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी थी और मजदूर उससे ईंटें उतार रहे थे। तभी बाइक से दो युवक आए। एक युवक बाइक स्टार्ट किए खड़ा था। दूसरा युवक मंदिर में गया और दोनों मूर्तियां उठाकर तुरंत बाइक पर बैठकर साथी संग भाग गया। मंदिर के पास खड़ी एक बच्ची ने देखा तो शोर मचाया, लेकिन तक तक दोनों काफी देर निकल गए थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है। फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें