करनैलगंज। भाजपा नेतृत्व से अनुमोदन के बाद सोमवार को नगर मंडल की कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई। आशीष गिरी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। मुकेश कुमार वैश्य, बृजेश शर्मा, लक्ष्मी चंद्र खेतान, भोला सिंह, माता प्रसाद और रेनू गुप्ता को मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। महामंत्री पद की जिम्मेदारी मदन मोहन और क्षेमेश्वर पाठक को दी गई है।
माधवराज यादव, महेश वाल्मीकि, सुनीता प्रजापति, स्नेहलता सोनी, चंद्रप्रकाश शुक्ल और केश कुमार सिंह को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सावित्री देवी कोषाध्यक्ष बनाई गई हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चेयरमैन रामलली मोदनवाल, जितेंद्र सिंह सहित 11 कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। मंडल कार्यसमिति के गठन पर रामजीलाल मोदनवाल, कृष्ण गोपाल वैश्य, संजय यज्ञसेनी, रामकुमार मौर्य, संदीप सिंह, सुभाष पारीक, आशीष सोनी और गणेश तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
भाजपा परसपुर मंडल की टीम घोषित
परसपुर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने सोमवार को नई टीम घोषित कर 16 पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। टीम में पांच उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री और एक कोषाध्यक्ष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राम सिंह, बिटाना, पूर्णिमा मिश्रा, त्रिवेणी और राकेश सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदीप तिवारी और बृजेश सिंह को महामंत्री, अंजनी देवी, विजय सिंह, माधवराज, पिंकी यादव, अनुज प्रताप सिंह और बृजेश कुमार को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इतेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, राहुल सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी और सत्येंद्र प्रताप सिंह को आईटी प्रभारी नियुक्त किया गया है। (संवाद)