पसका। लोहंगपुर में आयोजित श्रीराम विवाह महोत्सव में मंगलवार को सीता स्वयंवर, धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ। मंचन में दिखाया गया कि दूर-दूर के नरेश धनुष न उठा सके तो राजा जनक व्यथित हो उठे। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पर श्रीराम ने धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई तो वह टूट गया। इसके बाद देवी सीता ने श्रीराम को वरमाला पहनाई तो जयघोष से पंडाल गूंज उठा। परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह, सूरज सिंह, ओमप्रकाश, सतीश, रामकुमार आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
फुलवारी लीला और धनुष यज्ञ का मंचन
खरगूपुर। भंगहा में आयोजित श्रीराम विवाह महोत्सव में मंगलवार को फुलवारी लीला, धनुष यज्ञ, रावण-बाणासुर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन हुआ। कलाकारों ने राधेश्याम रामायण की तर्ज पर सभी प्रसंगों के संवादों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस मौके पर अमित अवस्थी, राम किशोर भारती, श्रवण सोनकर, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)