फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आते ही थमाया जा रहा महिला आरक्षण का झुनझुना : रीबू

Tue, 26 Sep 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पूर्व मंत्री पंडित सिंह के आवास पर पदा​धिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान करतीं सपा महिला सभा की प
विज्ञापन
गोंडा। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने महिला आरक्षण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। कहा कि पत्नी छोड़ने वाले महिला आरक्षण की बात करते हैं। वह कैसरगंज लोकसभा सीट अंतर्गत तरबगंज के खजुरी गांव में लोकसभा चुनाव की तैयारी बैठक को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि आज के समय में समाज में महिला वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही महिला आरक्षण के नाम पर झुनझुना थमाया जा रहा है। महिलाओं को उज्ज्वला योजना के नाम पर ठगा गया है। महंगाई की मार महिलाओं को झेलनी पड़ रही है। महिलाएं ही जानती हैं कि वो किस तरह से घर चला रहीं हैं।
सपा नेता सूरज सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कहा कि जिस प्रकार से देश की महिलाओं ने हर क्षेत्र में परचम लहराया है वह दिन दूर नहीं जब महिलाएं इस देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिलाध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि गोंडा के हर बूथ पर महिलाओं की कमेटी बनाकर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह आवास पर महिला सभा की जिला कमेटी के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर सविता श्रीवास्तव, संध्या यादव, शुभि कक्कड़, साधना सिंह, उषा सिंह, सरोज यादव, सरिता, शर्मीला आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें