फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या मामले में पिता-पुत्री समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। प्रेम प्रसंग के चलते हुई किशोर की हत्या के एक मामले में पुलिस ने आरोपी पिता, पुत्री व दामाद को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को थाना क्षेत्र के बेलवा कर्मडीह गांव के निवासी उमाशंकर चतुर्वेदी (18) पुत्र राजित राम का शव गांव के पास शीशम के पेड़ से लटकता मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत गला दबाने से होने की बात सामने आने के बाद पुलिस की जांच में पूरा मामला प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का मिला।
प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि उमाशंकर को गांव निवासी एक युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लड़की के घरवाले भड़क उठे। इसके बाद युवती के पिता आज्ञाराम कश्यप ने अपनी लड़की व दामाद मुकेश के साथ मिलकर उमाशंकर की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया था। पुलिस ने हत्या के तीनों आरोपियों को पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें