फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह आयुष केंद्रों पर बनेगा वेलनेस सेंटर

विज्ञापन
गोंडा में राजकीय आर्युवैदिक चिकित्सालय मंगुरा बाजार। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। मरीजों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए जनपद के छह आयुष केंद्रों पर वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा। इसमें योगा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दवा के साथ अब चिकित्सकों को मरीजों को उनके आहार-विहार के तौर-तरीकों की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

मंगुरा बाजार के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशा गुप्ता ने बताया कि सरकार का प्रयास है कि लोग सेहतमंद रहें। बताया कि आधुनिक जीवन शैली में लोगों को काफी भाग दौड़ की जिंदगी बिताने पड़ रही है। इस भाग दौड़ में लोगों का खानपान काफी बिगड़ गया है। दूसरी तरफ मानसिक तनाव के शिकार भी लोग होते जा रहे हैं। लोग जल्दबाजी या जल्दी फायदा होने के चक्कर में कई तरह की अंग्रेजी दवाओं का प्रयोग करते-करते अपनी सेहत को काफी खराब कर चुके हैं। अब उनको अंग्रेजी दवाएं फायदा नहीं कर रही हैं। लोग काफी डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं।
इन लोगों के लिए अब दवा के साथ-साथ उचित आहार विहार के बारे में बताया जाएगा। योगा भी कराया जाएगा। बताया केंद्रों पर योगा ट्रेनर की तैनाती भी बहुत जल्द होगी। उन्होंने बताया कि आयुष केंद्र मंगुरा, आयुष केंद्र बनगाई, आयुष केंद्र परास, आयुष केंद्र बुजुर्ग, आयुष केंद्र पकड़ी, आयुष केंद्र उमरी बेगम गंज से यह व्यवस्था शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें