फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसपुर के भौरीगंज सरयू पुल का एप्रोच धंसा

विज्ञापन
गोंडा में परसपुर के बेलम्थर में कटी नहर। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। दो दिनों के तेज बरसात से विकास खंड परसपुर का ग्राम भौरीगंज स्थित सरयू नदी पुल के दोनों तरफ का अप्रोच व पटरी भी धंस गया है। जिससे सड़क के किनारे कई स्थानों पर भीषण गड्ढा हो गया है। इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का प्रतिदिन आवागमन होता रहता है। जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन

भीषण बरसात से ग्राम भौरीगंज सरयू नदी पर बने पुल के दोनों तरफ कुछ दूरी पर सड़क के अंदर का कुछ भाग का मिट्टी कट कर सड़क का अप्रोच सहित पटरी भी कट कर बह गई है। जिससे सड़क के किनारे कई स्थानों पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग खंड द्वितीय के अवर अभियंता रामनिवास ने बताया कि सड़क के पटरी के गड्ढों को शीघ्र ही मनरेगा के अप्रवासी मजदूरों से ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें