फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशुमान हत्याकांड : आरोपियों के घर पर चले बुलडोजर

Sun, 18 May 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्नोहरपुर (गोंडा)। नवाबगंज के तुलसीपुर माझा के पट्टी बलराज सिंह निवासी अंशुमान सिंह (17) हत्याकांड में जहां स्थानीय स्तर पर लोगों के आक्रोश को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात की गई है। वहीं, हत्यारोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहे हैं। आशंका है कि आरोपी पूर्वांचल के जिलों में छिपे हुए हैं। पुलिस लगातार छापा मार रही है। मगर पांचवें दिन भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

अंशुमान की मां सिंधुजा ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या के बाद पुलिस लापरवाह बनी रही। पांच दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। सिंधुजा ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि पुलिस नाबालिग को ही मुख्य आरोपी साबित करने पर तुली है। गोली लगने के बावजूद अंशुमान ने खुद अपने फोन से चाचा चंद्रप्रकाश को फोन कर जानकारी दी थी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है। पकड़े जाने के डर से आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें