फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार से सम्मानित होगी अंशिका

विज्ञापन
अंशिका। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
बाबागंज इटियाथोक (गोंडा)। शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की पांचवीं की प्रतिभाशाली छात्रा अंशिका मिश्रा को अंतरराष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज मिश्रा ने बताया कि यह सम्मान समारोह देश की मायानगरी मुंबई में 15 फरवरी को आयोजित होगा। संस्था की ओर से भेजे गए पत्र में अंशिका को बधाई देते हुए चयन की सूचना दी गई है तथा सम्मानित किए जाने के लिए उसे आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में भूटान, नेपाल, बैंकॉक, मलेशिया, श्रीलंका समेत कई देशों की नामचीन हस्तियां प्रतिभाग कर रही हैं। संस्था के रोहित सदाना ने विद्यालय को भेजे गए पत्र में कहा कि अंशिका मिश्रा का चयन अंतरराष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार 2020 के लिए किया गया है और इस नन्ही बेटी को मुंबई में सम्मानित किया जाएगा।
बता दें कि भारत के सभी जिलों का नाम महज 6 मिनट 26 सेकंड में सुनाकर इस प्राथमिक विद्यालय की यह नन्हीं प्रतिभा पहली बार चर्चा में आई थी और इसी के लिए इस बच्ची का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में पिछले वर्ष दर्ज हुआ था। तब से लेकर अब तक अंशिका के नाम कई रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो चुके हैं। जिसमें से प्रमुख रूप से एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, चैंपियन वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया स्टार आईकॉन प्रमुख है। बता दें कि इससे पूर्व अंशिका भोपाल व देश की राजधानी दिल्ली में सम्मानित की जा चुकी है और उसी में एक और यह बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज मिश्र ने बताया कि छात्रा की उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें