फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आरटीओ का एक और बाबू निलंबित

Sat, 25 Jan 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आरसी फर्जीवाड़े में आरटीओ ऑफिस के एक और बाबू को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। अपर परिवहन आयुक्त चित्रलेखा सिंह ने आरोपी वरिष्ठ सहायक विद्याभूषण गुप्ता को भी निलंबित कर दिया है। विद्याभूषण को आरटीओ कार्यालय अयोध्या से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय के सामने लोकवाणी केंद्र व पुलिस लाइन मोड़ स्थित फोटो काॅपी की दुकान से आरसी फर्जीवाड़े की शिकायत पर एसओजी, कोतवाली नगर व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 20 जनवरी को दबिश दी थी। पुलिस ने लोकवाणी केंद्र व फोटो कॉपी की दुकान से सादे पंजीयन प्रमाण पत्र, खाली पेपर, मोहरें व मोबाइल फोन बरामद कर आशुतोष उर्फ गायत्री तिवारी व मसीउल्लाह उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया था।
आरटीओ प्रशासन उमाशंकर यादव ने बताया कि आरोपी वरिष्ठ सहायक विद्याभूषण गुप्ता के निलंबन की संस्तुति अपर परिवहन आयुक्त को भेजी गई थी। इस पर संबंधित बाबू को भी निलंबित कर दिया गया है। आरोपी कनिष्ठ सहायक रमेश शुक्ल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। मामले की जांच बहराइच के एआरटीओ राजीव कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ ने रमेश शुक्ल के पटल का काम वरिष्ठ सहायक लवकुश सिंह व विद्याभूषण के पटल की जिम्मेदारी कनिष्ठ सहायक सौरभ श्रीवास्तव को सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें