फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फर्नीचर खरीद में रिश्वत लेने का आरोपी एक और जिला समन्वयक गिरफ्तार

Mon, 30 Mar 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्नीचर खरीद के नाम पर कथित रूप से रिश्वत लेने के मामले में सोमवार को पुलिस ने एक और आरोपी जिला समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शहर के गायत्रीपुरम स्थित उसके आवास से दबोचा गया। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। तीसरे नामजद आरोपी ने न्यायालय से राहत ले रखी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में फर्नीचर की आपूर्ति का ठेका देने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में नवंबर 2025 में गोरखपुर के भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन बीएसए अतुल कुमार तिवारी, जिला समन्वयक (सिविल) विद्याभूषण मिश्र व जिला समन्वयक (सामुदायिक शिक्षा) प्रेमशंकर मिश्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले के जांच अधिकारी सीओ सिटी के आदेश पर सिविल लाइंस चौकी प्रभारी अजय तिवारी ने सोमवार को आरोपी जिला समन्वयक (सामुदायिक शिक्षा) प्रेमशंकर मिश्र को मानस विहार कॉलोनी गायत्रीपुरम स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में नामजद दूसरे जिला समन्वयक (सिविल) विद्याभूषण मिश्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। तत्कालीन बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्थगन आदेश ले रखा है। सीओ सिटी आनंद राय ने बताया कि आरोपी प्रेमशंकर मिश्र को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें