फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वाराणसी के लिए चलेगी एक और बस

Wed, 04 Jun 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वाराणसी के लिए परिवहन निगम एक और बस चलाएगा। इससे जिले के लोगों के लिए बाबा विश्वनाथ के दर्शन की राह आसान होगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव ने बताया कि अभी तक पसका से वाराणसी के लिए दो बसें चलती थीं। जो सुबह 6:00 बजे बस स्टेशन से रवाना होकर पहले पसका जाती हैं।
विज्ञापन

वहां से वापसी के बाद सुबह 9:30 बजे वाराणसी के लिए रवाना होती हैं। इधर वाराणसी जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। यात्रियों की सहूलियत के लिए वाराणसी के लिए एक और बस बढ़ाई गई है, जो सुबह 7:00 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें