फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से शहरवासी परेशान

Tue, 07 Jul 2015 11:52 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को सुबह जमकर बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं, कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हुईं। सुबह करीब एक घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


स्कूल गए छात्र-छात्राओं को बारिश में भीगते हुए घर लौटना पड़ा। वहीं, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज तिराहा, चौक, आवास विकास सहित कई स्थानों पर जलभराव होने से जगह-जगह जाम लगा रहा। चौक बाजार से महिला अस्पताल तिराहे की तरफ जाने वाली गली में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

यहां के निवासी व्यापारी मथुरादास, अनुरोध तिवारी, सुनील, लक्ष्मनदास, रामशंकर गुप्त, मो. शकील ने बताया कि गली में काफी पानी भर जाने से पानी घरों में भी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें