फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाईस्कूल में अनिमेष व इंटर में अभिजीत बने गोंडा टॉपर

Sat, 26 Apr 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
छू लिया आसमान : गोंडा के एम्स इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम आने के
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थी खुशी से चहक उठे। जिले में हाईस्कूल के 93.81 व इंटरमीडिएट के 79.83 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में श्री चित्रगुप्त इंटर काॅलेज करनैलगंज के अनिमेष सिंह 96 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में आरए यादव स्मारक इंटर कॉलेज बगदर ग्रंट के अभिजीत मौर्य 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बने हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में इस बार 49,362 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 45,903 ने परीक्षा दी और 43,060 उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह 93.81 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में गोंडा प्रदेश में आठवें स्थान पर है। जिले में इंटर के कुल 45,788 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 43,174 ने परीक्षा दी और 34,465 ने सफलता हासिल की है। इंटर में 79.83 प्रतिशत सफलता पाकर गोंडा प्रदेश में 56वें स्थान पर है।

वेबसाइट की धीमी रफ्तार से परेशान रहे शिक्षक
परीक्षा परिणाम जारी होते ही यूपी बोर्ड की वेबसाइट धीमी चलने लगी। इसके चलते परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने को लेकर कॉलेजों में शिक्षक परेशान रहे। डीआईओएस कार्यालय में परीक्षा प्रभारी दिवाकर मिश्र टीम के साथ परीक्षा परिणाम को लेकर जानकारी जुटाते नजर आए।
विज्ञापन

एक-दूसरे को दी बधाई
परीक्षा परिणाम आने के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाने का खूब दौर चला। किसी ने लड्डू तो किसी ने चाॅकलेट खरीदी। हर ओर उत्साह दिखा। सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को बोर्ड के परिणाम को लेकर बधाई का सिलसिला चला। स्कूलों में विद्यार्थी एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें