फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विवाद को लेकर पशु व्यापारी पर हमला, तीन घायल

Fri, 06 Mar 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवाबगंज थाने में घायल पशु व्यापारी मो. जावेद व अन्य और हमले में क्षतिग्रस्त वाहन। - संवाद
विज्ञापन
टिकरी/नवाबगंज। गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने पशु व्यापारियों पर हमला कर दिया। हमले में एक व्यापारी मरणासन्न हो गया, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


अयोध्या के रौनाही क्षेत्र के शेखपुरा निवासी मोहम्मद जावेद ने बताया कि वह गोरखपुर के नरायनपुर पशु बाजार से छह भैंस खरीदकर दो पिकअप से घर लौट रहे थे। पिकअप पर उनके भाई हसमुद्दीन और फुरकान भी सवार थे। बृहस्पतिवार देर शाम लोलपुर बाईपास के समीप एक वाहन से आए 15-16 लोगों ने पिकअप के आगे गाड़ी लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद सभी लाठी-डंडे लेकर उतरे और हमला कर दिया। गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई।

जावेद के अनुसार, इससे पूर्व सोमवार को जुबेरगंज पशु बाजार में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दशरथपुर निवासी सूरज यादव से उनका विवाद हुआ था। उसी रंजिश में सूरज यादव ने अपने साथियों संदीप, सुरेंद्र, अतुल, धर्मेंद्र, सत्यम, पारस, राहुल, सुरेंद्र, भौंदल, आशीष, बजरंगी व अन्य के साथ हमला कर दिया। हमले में जावेद बेहोश हो गए। हसमुद्दीन और फुरकान को भी चोटें आईं। हमलावर तीन लाख रुपये नकद व दो मोबाइल भी छीन ले गए। घायल जावेद को मेडिकल काॅलेज भेजा गया है। दूसरी पिकअप के चालक मोहम्मद लतीफ ने भी मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है। प्रारंभिक जांच में रुपये और मोबाइल छीनने की पुष्टि नहीं हुई है।

नवाबगंज थाने में घायल पशु व्यापारी मो. जावेद व अन्य और हमले में क्षतिग्रस्त वाहन। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें