फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसों में वृद्धा और मैकेनिक की मौत

Sat, 29 Mar 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरीबेगमगंज/झंझरी/गौरा चौकी (गोंडा)। खोड़ारे के गौरा चौकी-सादुल्लाहनगर रोड पर शौकत नगर के पास शनिवार सुबह सड़क हादसे में कस्बा खास निवासी मैकेनिक फुरकान (27) की मौत हो गई। हादसे में घायल सादुल्लाहनगर निवासी रजाउल मुस्तफा का इलाज चल रहा है। वहीं, अन्य हादसे में घायल उमरीबेगमगंज के खजुरीनिधि निवासी पृथराजी (60) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी बेटी को मामूली चोटें आई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह साढ़े छह बजे फुरकान अपनी भाभी व बच्चे के साथ दवा लेने गोंडा जा रहे थे। घर से एक किलोमीटर दूर शौकतनगर में सामने से आ रहे रजाउल की बाइक से फुरकान की बाइक टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय फुरकान की मौत हो गई। जबकि रजाउल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खोड़ारे थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया गया। मृतक फुरकान के परिवार में पत्नी तबस्सुम और मां नसीम हैं। फुरकान दो भाइयों में छोटे थे। एक बहन भी है।
उमरी बेगमगंज क्षेत्र के खजुरीनिधि निवासी पृथराजी (60) शुक्रवार दोपहर दो बजे अपनी बेटी जूली के साथ साइकिल से मंगुरा बाजार रही थीं। मन्नीपुरवा के पास बाइक सवार किशोर की साइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में घायल पृथराजी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उनके परिवार में बेटे सुरेंद्र और राजू हैं। बड़ा बेटा रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। पृथराजी गांव में बेटी, बहू और छोटे बेटे राजू के साथ रहती थीं। उनके पति शिवनाथ की चार साल पहले मौत हो चुकी है। पृथराजी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उमरीबेगमगंज प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें