फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: उत्कृष्ट किसान, प्रधान, कवि, कलाकार व शिक्षक हुए सम्मानित

Sat, 29 Mar 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अमर उजाला के गांव महोत्सव में सम्मानित छात्र-छात्राओं के साथ एसपी विनीत जायसवाल, उपायुक्त उद्यो
विज्ञापन
गोंडा। शहर के गांधी पार्क में आयोजित अमर उजाला के गांव महोत्सव में दूसरे दिन अवध की कला व संस्कृति की धूम रही। कार्यक्रम में उत्कृष्ट किसान, प्रधान, कवि, शिक्षक और कलाकारों को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, सोनू सिंह और डीडीओ सुशील कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों ने अमर उजाला की पहल की सराहना की।
विज्ञापन

एससीपीएम कॉलेज के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों व कलाकारों का हौसला बढ़ाया। यहां रील गर्ल नाम से मशहूर ममता संदीपन मिश्रा ने अपनी अवधी पंक्तियों से लोगों के दिल व दिमाग में उतरने की कोशिश की। उनकी प्रस्तुति पर खूब तालियां बजीं। नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय की प्रवक्ता किरन पांडेय की अगुवाई में छात्राओं ने अवधी लोकगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। एम्स इंटर कॉलेज बड़गांव की छात्रा अंशिका गुप्ता ने देशभक्ति गीत पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया। एससीपीएम कॉलेज की छात्रा साक्षी गुप्ता और प्रज्ञा उपाध्याय ने काव्यपाठ से समाज में व्याप्त बुराइयां दूर करने और गांव की धरोहर को सहेजने के लिए जागरूक किया। कवि ईश्वरचंद्र जायसवाल ने अपनी कविता से सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। एम्स इंटर कॉलेज की छात्रा समृद्धि श्रीवास्तव ने डांस परफार्मेंस से लोगों का मन मोह लिया।

कवि शुभम उपाध्याय ने भी अपनी पंक्तियों को जरिए लोगों के दिल में जगह बनाई। प्रदीप शुक्ल ने अवधी गीत प्रस्तुत किया। पूरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों में गांव-गिरांव से आए कलाकारों समेत अन्य ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला उद्योग उपायुक्त बाबूराम, सपा नेता सूरज सिंह, भाजपा नेता केके शर्मा, परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


सच उजागर करता है अमर उजाला : भाजपा जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम ने अमर उजाला की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, अमर उजाला सच को उजागर करता है। खबरों में कोई लाग-चपेट नहीं रहता है। इस मंच से गांव व दूरदराज के क्षेत्रों की प्रतिभाएं उभरकर आएंगी। इसके लिए अमर उजाला को बधाई देता हूं।



गांव से शहर तक है छाप : जिला पंचायत अध्यक्ष

जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कहा, अमर उजाला की पत्रकारिता की गांव से शहर तक छाप है। सच्ची खबरों के चलते दिनों-दिन डिमांड बढ़ रही है। दूसरे साल भी भव्य आयोजन के लिए अमर उजाला का आभार प्रकट करता हूं।

किसानों के हित में हो रहा काम : गौरा विधायक

गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने कहा, सरकार किसानों और कमजोर तबके के लिए काम कर रही है। अमर उजाला भी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों की मदद कर रहा है। गांव महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए अमर उजाला को बधाई देता हूं।

प्रतिभाओं का समागम है गांव महोत्सव : एसपी

एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि युवाओं व कलाकारों को इस तरह के आयोजन से मंच मिल रहा है। मुझे पिछली बार भी इस कार्यक्रम में आने का सौभाग्य मिला था। एसपी ने कहा, स्टॉलों के निरीक्षण के दौरान कई चीजें सामने आईं। जो कि अपने आप में बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा, गांव महोत्सव प्रतिभाओं का समागम है। अमर उजाला का आभार प्रकट करता हूं।

जादू देख हैरान रह गए लोग

जादूगर मिस्टर इंडिया व उनकी टीम ने जादूगरी के कार्यक्रम पेश किए। कलाकारों ने जादू शो के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, यातायात नियमों के अनुपालन और पर्यावरण संरक्षण समेत कई मुद्दों को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। कलाकार ममता संदीपन मिश्रा ने कहा, जिले में बड़े-बड़े नेता रहत हैं. बहुत लोग हमहू का लेडी डॉन कहत हैं. इसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें