इटियाथोक (गोंडा)। गिलौली निवासी रामराज पांडेय (65) की रविवार रात शौच के लिए जाते समय फिसलकर बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। सोमवार सुबह शव उतराता देख लोगों ने परिजनों को जानकारी दी।
गिलौली निवासी रामकृपाल पांडेय ने बताया कि बड़े भाई रामराज रविवार रात करीब नौ बजे शौच के लिए निकले थे। वह काफी देर तक नहीं लौटे तो तलाश शुरू की गई। मगर कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह गांव के पश्चिम स्थित सरकारी ट्यूबवेल के बगल गड्ढे में उनका शव शव उतराता मिला। परिजनों का कहना है कि रास्ते में पैर फिसलने की वजह से गड्ढे में गिरने के बाद वह बाहर नहीं निकल सके। ऐसे में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है। (संवाद)