फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एमबीबीएस के दूसरे बैच के लिए सीटें आवंटित

Mon, 04 Aug 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस के दूसरे बैच के प्रवेश की तैयारी पूरी हो चुकी है। सोमवार को सीटों का आवंटन पूरा हो गया। मंगलवार को काउंसिलिंग के पहले चरण में सीट आवंटन का परिणाम जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को गोंडा मेडिकल कॉलेज आवंटित होगा, उन्हें सात अगस्त से कॉलेज में आकर रिपोर्ट करनी होगी। पहले चरण में स्टेट कोटे से 85 सीटों पर प्रवेश होंगे। इसके बाद 15 सीटें सेंट्रल कोटे से भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

जिले के मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस के दूसरे बैच की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद नीट की काउंसिलिंग में गोंडा मेडिकल कॉलेज का विकल्प दिया गया। सोमवार को दोपहर दो बजे तक विकल्प चुनने का मौका दिया गया। मंगलवार को काउंसिलिंग का परिणाम जारी किया जाएगा। आवंटन पत्र डाउनलोड कर छात्र-छात्राएं सात अगस्त से मेडिकल कॉलेज आ सकेंगे। विद्यार्थियों की पत्रावलियों का सत्यापन करने लिए दो काउंटर बनाए गए हैं। पत्रावली सत्यापन के बाद विद्यार्थी वार्षिक फीस व हॉस्टल शुल्क जमा कर सकेंगे।
36,000 रुपये सालाना होगी फीस
एमबीबीएस की सालाना फीस 36,000 रुपये निर्धारित की गई है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं का भी मात्र 1.80 लाख रुपये खर्च कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा होगा। कम वार्षिक आय वाले परिवार के विद्यार्थियों को हॉस्टल की फीस भी बहुत कम देनी पड़ेगी। महिला व पुरुष हॉस्टल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया गया है।
विज्ञापन

आवंटन पत्र व दस्तावेजों की मूल कॉपी भी लाएं
जिन विद्यार्थियों को गोंडा का मेडिकल कॉलेज आवंटित हुआ है, वह आवंटन पत्र के साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल कॉपी व फोटो कॉपी के साथ रिपोर्ट करें।
विज्ञापन

- डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज गोंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें