फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नवाबगंज-परसपुर स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के लिए मिली 10 करोड़ की किस्त

Mon, 19 Jan 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
परसपुर-नवाबगंज के बीच स्टेट हाईवे का हो रहा चौड़ीकरण। फाइल फोटो 
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज-परसपुर स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण की परियोजना को गति देने के लिए 10 करोड़ रुपये की एक और किस्त जारी की गई है। इस रकम से 43.60 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग के शेष कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। अब तक लगभग 20 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है, जिसके लिए कुल 150 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार, नवाबगंज में अयोध्या मार्ग से परसपुर के आंटा तक 43.60 किलोमीटर रोड के चौड़ीकरण के लिए कुल 150 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। दो किस्तों में 63 करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था को जारी किए जा चुके हैं, इससे लगभग 20 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण कार्य पूरा हो गया है। शेष कार्य जैसे अतिक्रमण हटाना, बिजली के खंभों को शिफ्ट करना और पेड़ों की कटाई जैसी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

बजट की कमी के कारण चौड़ीकरण कार्य बाधित न हो, इसके लिए शासन को मांग भेजी गई थी। निर्माण-2 के अधिशासी अभियंता वीके त्रिपाठी ने बताया कि शासन स्तर से 10 करोड़ रुपये की किस्त जारी की गई है, जिससे स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के काम में तेजी आएगी। स्टेट हाईवे के परसपुर से करनैलगंज और हजूरपुर तक के हिस्से के लिए भी स्वीकृति मिल चुकी है और कार्यदायी संस्था नामित करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर इन हिस्सों पर भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन सड़काें की विशेष मरम्मत को भी मिली स्वीकृति

निर्माण खंड-2 के तहत 1.05 करोड़ रुपये की लागत से कटरा भटपुरवा खेमपुर मार्ग से उर्दीगोंडा गोंडा तक छह किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए 36.92 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
प्रांतीय खंड के तहत 76.06 लाख रुपये की लागत से सदाशिव पक्की सड़क से मधईजोत जगधरिया होते हुए नौरंग सिंह तक पांच किलोमीटर लंबे जर्जर मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए 26.62 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
एमएमबी मार्ग (एनएच 27 जी) से चीनी मिल डिस्टलरी होते हुए डीएमबी मार्ग तक (बाईपास) 1.75 किलोमीटर जर्जर मार्ग के लिए 45.01 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। काम शुरू करने के लिए 15.75 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें