फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्कूलों के शिक्षकों से जवाब तलब

Tue, 02 Feb 2016 11:24 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो शिक्षा क्षेत्रों के स्कूलों में बीईओ के औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर पांच स्कूलों के शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को बीएसए जय सिंह ने बताया कि बीईओ रामजनक वर्मा ने 27 जनवरी को तीन स्कूलों का निरीक्षण किया था। प्राथमिक विद्यालय सकरी में सहायक अध्यापक रामसेवक 20 जवनरी से बिना सूचना के स्कूल से नदारद मिले।

110 के सापेक्ष मात्र 22 छात्र-छात्राएं मौजूद मिलीं। हेडमास्टर धनीराम चौहान से एक सप्ताह में जवाब तलब किया गया है। प्राथमिक विद्यालय जोगिया मध्यनगर में 150 के सापेक्ष 97, उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगिया मध्यनगर में 68 के सापेक्ष 42 व प्राथमिक विद्यालय जोगिया में 139 के सापेक्ष 98 छात्रों की उपस्थिति पाई गई।
विज्ञापन


खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर इन स्कूलों के हेडमास्टरों से एक सप्ताह में जवाब तलब किया गया है। खंड शिक्षाधिकारी जगन्नाथ यादव ने 29 जनवरी 2016 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सींगनाथ का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान सहायक अध्यापक परवीन बिना सूचना के आठ जनवरी से स्कूल से नदारद मिले। सहायक अध्यापक से एक सप्ताह में जवाब तलब किया गया है।

बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारियों को स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने व शिक्षकों को स्कूलों का नियमित संचालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें