9वीं वाहिनी एसएसबी सामाजिक जन चेतना के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। हाफ मैराथन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। हाफ मैराथन जीतने वाले प्रतिभागियों को एसएसबी की तरफ से नगद पुरस्कार भी दिया गया है।
कार्यवाहक कमांडेंट एचके गुप्ता के निर्देशन में मंगलवार को सामाजिक चेतना अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
भारत-नेपाल सीमा से सटे बालापुर गांव से हाफ मैराथन दौड़ को कमांडेंट चिकित्सा डॉ. ओबी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाफ मैराथन दौड़ में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।
भगवानपुर गांव तक हाफ मैराथन दौड़ कराई गई। दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 19 वर्षीय ओमप्रकाश को 2100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 16 वर्षीय ध्रुव चंद्र को 1100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 19 वर्षीय संतोष को 500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।