एमएलके महाविद्यालय में बुधवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अंतरसंकाय प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों, एनसीसी कैडेट्स व स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया। एकल नृत्य में बालक वर्ग में जहां सोहराब प्रथम रहें वहीं बालिका वर्ग में अमूल्या ने बाजी मारी।
मेधावी छात्र सम्मान समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल आरएस भंडारी, संयुक्त सचिव बृजेश कुमार सिंह एवं प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
महाविद्यालय में विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों तथा छात्र परिषद के सदस्यों को मुख्य अतिथि कर्नल आरएस भंडारी ने सम्मानित किया।
अंतरसंकाय प्रतियोगिता के अंतर्गत एकल गायन में आर्यव्रत त्रिपाठी को प्रथम, प्रगति मिश्रा को द्वितीय व राहुल श्रीवास्तव को तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।
एकल नृत्य छात्र वर्ग में प्रथम पुरस्कार सोहराब, द्वितीय यशकीर्ति सिंह व तृतीय विजय दूबे को दिया गया। एकल नृत्य छात्रा वर्ग में अमूल्या श्रीवास्तव को प्रथम, मनीषा गुप्ता को द्वितीय एवं सोनाक्षी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
समूह गान में शुभम चौहान व नीतू पाठक की टीम ने प्रथम, सुजीत चौधरी व प्रगति मिश्रा की टीम ने द्वितीय तथा सोनाक्षी की टीम ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
मिमिक्री प्रतियोगिता के लिए मनोज कुमार को प्रथम, विद्या विकास को द्वितीय तथा परवेज आलम को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अंशु शर्मा ने प्रथम, मोईन खान ने द्वितीय एवं विक्रम सिंह ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया।
इस दौरान महाविद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की ओर से एनसीसी कैडेट्स व स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में महाविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों के साथ-साथ भारी संख्या में विद्यार्थी भी मौजूद रहे।