फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: साहब... स्टांप की कमी के नाम पर अमीन ने हड़पे 1.74 लाख रुपये

Sun, 19 Jul 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। बेलसर निवासी मो. अहमद ने बैनामे में स्टांप शुल्क की कमी के नाम पर तहसील के एक अमीन पर 1.74 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। शनिवार को तरबगंज तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में उन्होंने सीडीओ दयानंद प्रसाद और एसपी विनीत जायसवाल को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मो. अहमद के मुताबिक, उन्होंने 28 अक्तूबर 2020 को यासीन से बैनामा कराया था। आरोप है कि बैनामे में त्रुटिवश स्टांप शुल्क कम लग गया था। इसकी वसूली के लिए 25 दिसंबर 2025 को तहसील का अमीन उनके घर पहुंचा और सरकारी खाते में जमा कराने की बात कहकर 1.74 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि रकम अब तक जमा नहीं की गई। रुपये वापस मांगने पर अमीन की ओर से धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
सीडीओ और एसपी ने सभी शिकायतों की समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सुनवाई के निर्देश दिए। इस दौरान डीडीओ डॉ. आदित्य तिवारी, पीडी सुशील कुमार पांडेय, डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी, एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

केस एक- एसडीएम न्यायालय की पत्रावली गायब होने की शिकायत
वजीरगंज के मझगवां निवासी राज प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने एसडीएम न्यायालय में वाद दायर किया था। नोटिस तामील होने के बाद भी 29 अप्रैल 2026 से संबंधित पत्रावली गायब है। उन्होंने अभिलेखों की तलाश कराकर पत्रावली उपलब्ध कराने की मांग की।
केस दो- कार चढ़ाकर मारने का प्रयास
एक महिला ने शिकायत की कि उसके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। आरोप है कि पड़ोस के कुछ लोग उसे परेशान करते हैं और गलत इशारे करते हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने कार चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की।
चारों तहसीलों में 376 शिकायतें पहुंचीं
संपूर्ण समाधान दिवस में जिले की चारों तहसीलों में कुल 376 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 35 का मौके पर निस्तारण किया गया। गोंडा सदर में 108 में 12, तरबगंज में 113 में 17, मनकापुर में 89 में तीन और करनैलगंज में 66 में तीन शिकायतों का समाधान हुआ। मनकापुर, सदर और करनैलगंज तहसीलों में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। राजस्व विवादों से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें