फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्री बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन

Fri, 09 Jan 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड के प्री बोर्ड की लिखित परीक्षा 12 जनवरी से होगी। इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है, लेकिन आगामी 16 व 17 जनवरी को एलटी की परीक्षा होने के कारण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि कॉलेजों के प्रधानाचार्य को संशोधित कार्यक्रम के अनुरूप परीक्षा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिले के 512 इंटर कॉलेजों में 95 हजार विद्यार्थी इस बार बोर्ड परीक्षा देंगे। इससे पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद ने लिखित प्री बोर्ड परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इसको लेकर कॉलेजों के प्रधानाचार्य को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके आधार पर परीक्षा कराई जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा मानक के आधार पर कराने को कहा गया है। इसकी निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन




प्री बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम
12 जनवरी - हिंदी/प्रारंभिक हिंदी

13 जनवरी - विज्ञान
15 जनवरी - अंग्रेजी

19 जनवरी - वाणिज्य/कंप्यूटर/संस्कृत/उर्दू/कृषि/पाली/अरबी/फारसी
20 जनवरी - चित्रकला
21 जनवरी - गणित/गृह विज्ञान

22 जनवरी - सामाजिक विज्ञान
इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम



12 जनवरी - हिंदी/सामान्य हिंदी

13 जनवरी - भौतिक विज्ञान/नागरिक शास्त्र/लेखा शास्त्र/व्यवसायिक वर्ग–1/कृषि पेपर–1/6

15 जनवरी - अंग्रेजी
19 जनवरी - इतिहास/व्यवसायिक वर्ग–4/कृषि वर्ग–4/9

20 जनवरी - चित्रकला/प्राविधिक कला
21 जनवरी - गणित/जीव विज्ञान/व्यवसाय अध्ययन/भूगोल/व्यवसायिक वर्ग–2/कृषि –2/7

22 जनवरी - रसायन विज्ञान/अर्थशास्त्र/व्यवसायिक वर्ग–3/कृषि वर्ग–3/8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें