लखनऊ में एंबुलेंस कर्मी को सम्मानित करते अतिथि।
गोंडा। जिले के 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों को मंगलवार को लखनऊ में सम्मानित किया गया। यह सम्मान एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के वार्षिक समारोह में मिला।
102 एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन राजेश कुमार शर्मा और चालक शिवकुमार को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और चेक प्रदान किए गए। संस्था के निदेशक कृष्णम राजू और अध्यक्ष टीवीएसके रेड्डी ने कर्मचारियों को बेहतर कार्यों के लिए सराहा। केंद्रीय क्षेत्र के इमरजेंसी मेडिकल इंजीनियर पवन कुमार पांडेय को सर्वश्रेष्ठ इमरजेंसी मेडिकल इंजीनियर का पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम प्रबंधक ब्रजेंद्र मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक का पुरस्कार दिया गया। अयोध्या रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय सिंह को प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक का पुरस्कार मिला।