फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा से होकर चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन

Wed, 04 Nov 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लुधियाना-पूर्णिया के बीच त्योहार विशेष ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन गोंडा होकर गुजरेगी। दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी।
विज्ञापन


04660 लुधियाना-पूर्णिया त्योहार विशेष ट्रेन पांच और नौ नवंबर को लुधियाना से दोपहर 12 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 4:20 बजे गोंडा पहुंचेगी और 4:22 बजे रवाना होकर बस्ती, गोरखपुर होते हुए रात 9:30 बजे पूर्णिया जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में 04659 पूर्णिया-लुधियाना विशेष ट्रेन छह और 10 नवंबर को रात 11:30 बजे पूर्णिया से चलेगी। अगले दिन दोपहर 1:35 बजे गोंडा पहुंचेगी और 1:37 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 6:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी। पीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन में शयनयान श्रेणी के आठ, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 और एसएलआर के दो कोच समेत कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें