फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 30 लाख से बदलेगी आंबेडकर चौराहे की सूरत

Tue, 17 Nov 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के अंबेडकर चौराहे पर चल रहा काम। 
विज्ञापन
गोंडा। शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल डॉ. भीमराव आंबेडकर चौराहे की सूरत जल्द बदलने वाली है। नगर पालिका परिषद की ओर से 30 लाख रुपये की लागत से चौराहे का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इसके तहत चौराहे को नए और आकर्षक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को भी दोबारा स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


सुंदरीकरण कार्य के दौरान प्रतिमा को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे, इसके लिए नगर पालिका ने 14 और 15 नवंबर की रात उसे हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया था। प्रतिमा हटाए जाने को लेकर नगर पालिका परिषद की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्थिति स्पष्ट की गई है। इसमें बताया गया है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिमा को अस्थायी रूप से हटाया गया है। जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का काम पूरा होने के बाद उसे फिर से चौराहे पर स्थापित कर दिया जाएगा।

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतराम ने बताया कि जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत चौराहे के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी धनराशि से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष उजमा राशिद ने बताया कि काम पूरा होने के बाद चौराहा भव्य और आकर्षक नजर आएगा। इसे आधुनिक और बेहतर स्वरूप देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें