फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रदर्शन में देसी के साथ विदेशी फूलों की भी दिखेगी रंगत

Tue, 18 Feb 2025 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा।
विज्ञापन

सौंदर्य... सुगंध...सुकून...और ताजगी के सरताज फूलों की प्रदर्शनी लगेगी। इसमें चंपा की खुशबू होगी तो चमेली की रंगत भी। गेंदा से गुलदाउदी और गुलाब से लेकर गुलमोहर तक रंग जमाएंगे। पेओनी, डेलिली, होस्टा जैसी विदेशी प्रजातियां भी होंगी। वातावरण को नुकसान पहुंचाने वाले गैर उपयोगी प्लास्टिक बोतल व टायरों से घर व कार्यालय महकेंगे। इसके लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने इस प्रदर्शनी की योजना तैयार की है। इसमें जिले के 30 विभागों के साथ ही सामाजिक संगठन प्रतिभाग करेंगे।
जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा ने बताया कि 23 फरवरी को राजा देवी बख्श सिंह जलाशय पर वेस्ट टू वंडर थीम पर फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें घर से निकलने वाली गैर उपयोगी प्लास्टिक के बोतलें व वाहनों के टायर का इस्तेमाल भी किया जाएगा। बताया जाएगा कि कैसे अनुपयोगी वस्तुओं से ऑफिस व घर को सजाया जा सकता है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन


प्रतिभाग के लिए कराना होगा पंजीकरण
फूल प्रदर्शनी में पंचायतीराज, कृषि विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, वन, श्रम, राजस्व, परिवहन, पीएसी, एनसीसी, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतें, एनआरएलएम के समूह, खादी ग्रामोद्योग विभाग, खाद्य एवं विपणन, राज्य कर, चिकित्सा विभाग, जिला उद्योग केंद्र, जिला निबंधक, लघु सिंचाई, सोशल सेक्टर प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए सभी को पहले जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा। विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
जिले में स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार फूलों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 23 फरवरी को राजा देवी बख्श सिंह रेलवे कॉलोनी जलाशय पर होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों को प्रकृति से जोड़ना और उन्हें अपने घरों व किचन गार्डन में विभिन्न प्रजातियों के फूल-पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। थीम ‘वेस्ट टू वंडर’ है, जिसका उद्देश्य कचरे से सुंदरता (रीसाइकलिंग) को बढ़ावा देना है।
-नेहा शर्मा, डीएम गोंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें