फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पोस्टमार्टम हाउस से शव की आंखें गायब होने का आरोप

Fri, 14 Nov 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी/गोंडा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। पोस्टमार्टम हाउस में रखे कौशलेंद्र सिंह के शव की दोनों आंखें गायब होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में जोरदार हंगामा किया। गेट के सामने शव रख नारेबाजी भी की गई। परसपुर के रायपुर चरसड़ी निवासी कृष्णकुमार सिंह ने बताया कि उनके भाई कौशलेंद्र सिंह (46) शटरिंग का काम करते थे। बृहस्पतिवार को करनैलगंज के बालूगंज में काम के दौरान वह ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था। शुक्रवार सुबह जब परिजन पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे तो शव की आंखें क्षतिग्रस्त होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एडीएम आलोक कुमार व सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने परिजनों से बातचीत की। जांच का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि मृतक कौशलेंद्र की दोनों आंखें सुरक्षित मिली हैं। आंखें गायब या क्षतिग्रस्त होने का आरोप निराधार है।
g तीन घंटे मची रही अफरा-तफरी : मामले को लेकर अस्पताल में करीब तीन घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सीओ आनंद कुमार राय और कोतवाल विवेक त्रिवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

g जांच टीम गठित : एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए डीएम के स्तर से तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें