फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: श्री अन्न उत्पाद प्रशिक्षण केंद्र से खुलेगी समृद्धि की राह

Fri, 14 Nov 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कृषि विभाग अब जिले के किसानों को श्री अन्न (मोटे अनाज) के मूल्य संवर्धन, प्रोसेसिंग व विपणन की नई तकनीक सिखाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए 235.27 लाख रुपये की लागत से श्री अन्न उत्पाद प्रशिक्षण केंद्र व गेस्ट हाउस के निर्माण की योजना तैयार की गई है। कार्यदायी संस्था यूपी आरएनएसएस से अनुमानित लागत का आकलन कराकर कृषि विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही वित्तीय स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी कार्यालय व कृषि भवन (उप कृषि निदेशक कार्यालय) के बीच खाली पड़े स्थान पर आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र, गेस्ट हाउस व श्रीअन्न कैंटीन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यहां किसानों को ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, सांवा और रागी जैसे मोटे अनाजों से उत्पाद तैयार करने व उनके विपणन की जानकारी दी जाएगी। श्री अन्न आधारित व्यंजन बनाने की कैंटीन से मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि केंद्र बनने से किसानों, महिला समूहों और युवाओं को प्रशिक्षण के साथ ही रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। वहीं, गेस्ट हाउस की सुविधा के चलते मंडल के किसान प्रशिक्षण के लिए ठहर सकेंगे। यह परियोजना न केवल जिले में श्री अन्न उत्पादन को प्रोत्साहन देगी बल्कि स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और वैल्यू एडिशन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक होगी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (यूपी आरएनएसएस) की ओर से 235.27 लाख रुपये अनुमानित लागत का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन




किसानों को होंगे ये लाभ
-मोटे अनाज से उत्पाद बनाने की तकनीक : किसान ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा आदि से बिस्कुट, लड्डू, दलिया, आटा जैसे उत्पाद बनाना सीखेंगे।

-मूल्य संवर्धन की जानकारी : अनाज को कच्चे रूप में बेचने की बजाय तैयार उत्पाद के रूप में बेचकर अधिक मुनाफा कमा सकेंगे।
- मार्केटिंग व पैकेजिंग का प्रशिक्षण : उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने व आकर्षक पैकेजिंग की ट्रेनिंग मिलेगी।

- रोजगार के अवसर : महिला समूहों, युवाओं व किसानों को स्वरोजगार तथा लघु उद्योग शुरू करने का मौका मिलेगा।
- कैंटीन से स्थानीय बिक्री : केंद्र में खुलने वाली श्री अन्न कैंटीन से स्थानीय बाजार तैयार होगा, जिससे लगातार मांग बनी रहेगी।

-आमदनी में वृद्धि : मोटे अनाज की खेती व उत्पादों की बिक्री से किसानों की आय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें