फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भूमि विवाद में मारपीट, फायरिंग का आरोप

Thu, 13 Nov 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। भूमि विवाद को लेकर बुधवार शाम जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्ष के 15 नामजद सहित 30 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक केके त्रिपाठी ने बताया कि रेतादल सिंह निवासी पूनम ने बताया कि आरोपी देवी प्रसाद निवासी शीशव से उनका भूमि विवाद है। प्रकरण कोर्ट में लंबित है। शाम को पति अजय बाबू थाना चौराहा के पास स्थित भूमि के पास मौजूद थे। तभी आरोपियों ने अभद्रता व फायरिंग करते हुए दौड़ा लिया। पति को पकड़ लिया और फावड़े से हमला कर दिया। हमले में उन्हें, पति व बच्चों को चोटें आई हैं। पुलिस ने देवी प्रसाद, उनके बेटे मदनेश्वर, रत्नेश्वर, अंबिकेश्वर, आशा देवी, राजनरायन व अमिता देवी के साथ ही 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष के देवी प्रसाद ने अजय बाबू, पूनम, दुर्जनपुर घाट निवासी किशन, प्रहलाद, सुनील, अमर समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि रेतादल सिंह स्थित अपनी भूमि पर निर्माण करा रहे थे। तभी आरोपी वहां गिट्टी गिरवाने लगे। रोकने पर हमला कर दिया। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्ष के आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें