फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रबंधक के पास नहीं, स्कूलों में रहेंगे सभी अभिलेख

Wed, 22 Jul 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। माध्यमिक विद्यालयों की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सभी मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को आवश्यक अभिलेख विद्यालय स्तर पर उपलब्ध रखने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. राम चंद्र ने कहा, निरीक्षण के दौरान अक्सर विद्यालयों में मान्यता संबंधी अभिलेख और अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाते, जिससे निरीक्षण प्रभावित होता है। कई विद्यालयों में अभिलेख प्रधानाचार्य के बजाय प्रबंधक के पास होने की बात कही जाती है। इसे मान्यता की शर्तों एवं विभागीय निर्देशों का उल्लंघन माना जाएगा।
विद्यालयों में कक्षावार मान्यता संबंधी अभिलेख, छात्र संख्या, शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता का विवरण व सांसद और विधायक निधि से बने कक्षों से संबंधित अभिलेख सुरक्षित रखे जाएंगे। इनकी एक प्रति सूचना पत्रावली में व दूसरी प्रति विद्यालय में प्रधानाचार्य के पास सुरक्षित रखनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें