फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 19.43 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजॉल की गोली

Fri, 07 Feb 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर 10 फरवरी को जिलेभर में अभियान चलाकर 19 लाख 43 हजार बच्चों को पेट के कीड़े मारने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 3,500 आशा बहू, 3,098 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सीएचओ व एएनएम भी सहयोग करेंगी। इन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि एक साल से 19 साल तक के 19 लाख 43 हजार लोगों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के 4,746 स्कूलों में जाकर स्वास्थ्यकर्मी बच्चों को दवा खिलाएंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों व घर-घर जाकर भी दवा खिलाई जाएगी। एक व दो साल के बच्चों को आधी गोली दी जाएगी। जबकि दो से 19 साल तक आयु वालों को एक गोली दवा खिलाई जाती है। दवा खाली पेट नहीं खिलाई जाएगी। यदि कोई बच्चा बीमार है तो उसे भी यह दवा नहीं दी जाएगी। अभियान में छूटे बच्चों को 14 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम और प्रशिक्षित शिक्षक और आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता यह दवा खुद अपने सामने खिलाएंगी। अभियान में सभी सरकारी व अर्द्धसरकारी स्कूल, निजी स्कूल, आईटीआई, प्राइवेट व सरकारी कॉलेज के साथ ही पॉलिटेक्निक शामिल हैं। जिलाधिकारी की अगुवाई में 10 फरवरी को अभियान की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें