गोंडा में मुजेहना ब्लाक के बैजपुर गांव में आयोजित समारोह में स्वर्ण पदक विजेता अखण्ड प्रताप सिं?
- फोटो : GONDA
बाबागंज (गोंडा)। असम के गुवाहाटी में आयोजित खेला इंडिया यूथ गेम्स के वेटलिफ्टिंग अण्डर-21 प्रतियोगिता में गोंडा के मुजेहना के कोल्हुआ मुंगरौल गांव के रहने वाले अखंड प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश की टीम से स्वर्ण पदक जीतकर गोंडा का नाम रोशन किया है। बैजपुर गांव में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा विधायक विनय द्विवेदी ने अखंड को सम्मानित किया।
मुजेहना के भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि असम प्रांत के गुवाहाटी के भुगेशवरी पुखनानी स्टेडिमय में खेला इंडिया यूथ गेम्स का 30 जनवरी को आयोजन किया गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने तीन स्वर्ण समेत सात पदक जीते। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ओवरआल दूसरे स्थान पर रही। इसमें गोंडा के मुजेहना ब्लॉक के कोल्हुआ के राजस्व ग्राम मुंगरौल निवासी अखण्ड प्रताप सिंह(16) पुत्र अवधराज सिंगह ने उत्तर प्रदेश की टीम से वेटलिफ्टिंग के अंडर-21 में 102 किलोग्राम भार वर्ग में 217 किग्रा. भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी प्रारम्भिक शिक्षा बीडीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज मुंगरौल से हुई।
वह मौजूदा समय में लार्ड कृष्णस इंटर कॉलेज बहराइच में इंटर मीडियट के छात्र है। अखंड के सम्मान में मुजेहना ब्लॉक के बैजपुर गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा विधायक विनय द्विवेदी ने उन्हें 11 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अखंड को भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ‘राजा भैया’, विधायक विनय कुमार द्रिवेदी, मुजेहना ब्लॉक प्रमुख बिट्टू सिंह, कोल्हुआ के प्रधान प्रेम नारायण सिंह,पूर्व जिलामंत्री चन्द्र प्रकाश शुक्ला, राजकुमार उर्फ लखपत शुक्ला आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।