फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में अजीत व अंशू ने अव्वल

Sun, 20 Nov 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
संकल्प लेते लाोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क हादसों का शिकार हो चुके लोगों की याद में परिवहन विभाग ने रविवार को सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में छात्र अजीत व बालिका वर्ग में अंशू तिवारी ने बाजी मारी। विजेता छात्रों को प्रभारी जिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


यातायात माह में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग ने शहर के अंबेडकर चौराहे पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया, जिसमें शहर के कई स्कूलों के करीब 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

मैराथन दौड़ को प्रभारी जिलाधिकारी जयंत कुमार दीक्षित ने अंबेडकर चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन दौड़ अंबेडकर चौराहे से जेल रोड, विकास भवन व सर्किट हाउस होते हुए अंबेडकर चौराहे पर आकर खत्म हुई।
विज्ञापन


इस मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में अजीत वर्मा, अंकित तिवारी, मो. हसन, नारायण वर्मा, विशाल कुमार, सतीश कुमार आशीष, मो. इरशाद, सुजीत सिंह व अंकित तिवारी द्वितीय ने बाजी मारी। वहीं, बालिका वर्ग में अंशू तिवारी, शिवांगी तिवारी, अमीषा सिंह, दामनी यादव, खुशियाली व दृष्टि सक्सेना ने जीत का परचम लहराया। इस मैराथन दौड़ में छात्र-छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।

प्रगति गोंडा के सचिव संजय सिंह ने बताया कि मैराथन के विजयी प्रतिभागियों को प्रभारी जिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा छह बालिकाओं को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। इस मौके पर नगर क्षेत्राधिकारी भरत लाल यादव, आरटीओ ओपी सिंह, एआरटीओ राजीव कुमार, राज बहादुर सिंह बघेल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें