रामजानकी मारवाड़ी धर्मशाला में आरती थाल के साथ महिलाएं। स्रोत: संगठन
गोंडा। रामजानकी मारवाड़ी धर्मशाला में सोमवार को अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व हवन-पूजन के साथ किया गया। महिलाओं ने आकर्षक तरीके से आरती का थाल सजाया। कपड़ों व खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए।
आरती थाल प्रतियोगिता में प्रिया, निशा, तुषारिका, विनीता, कोमल, स्नेह, स्वाति, किरन, अनन्या, श्वेता, नेहा व सौम्या ने प्रतिभाग किया। इसका परिणाम मंगलवार को घोषित किया जाएगा। महिला रस्साकसी प्रतियोगिता में सारिका सोमानी की टीम विजयी रही। पुरुष रस्साकसी में मुकुट लाल अग्रवाल की टीम विजयी रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में नेहा अग्रवाल को प्रथम, प्रियंका को द्वितीय व शालिनी अग्रवाल को तृतीय स्थान मिला। धर्मशाला परिसर में खानपान, खेल, कोल्ड ड्रिंक, पिज्जा, चाट व कपड़ों के स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम में चेतन अग्रवाल, विकास जैन, संजय अग्रवाल, अनिल मित्तल, अतुल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अजय मित्तल, हरीश केडिया आदि मौजूद रहे। (संवाद)