फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख नौनिहालों के लिए आज खुलेंगे 2600 स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पूर्व माध्यमिक स्कूलों के बाद अब प्राइमरी स्कूलों में सोमवार से पढ़ाई शुरू होगी। कक्षा एक से पांचवीं तक के के दो लाख से अधिक बच्चों की पढ़ाई शुरू होनी है। पहले दिन स्कूलों को बच्चों के स्वागत के लिए गुब्बारों, झालरों और अन्य सजावटी सामानों स्कूलों को सजाया जा रहा है। स्कूलों में बच्चों के लिए शौचालय व पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त की गई है। पढ़ाई के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल लागू रहेगा।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूलों में कक्षा एक से पांचवीं तक की पढ़ाई के लिए समय सारणी तय की गई है। सोमवार को कक्षा एक व पांच के बच्चों को बुलाया गया है। स्कूल आने वाले बच्चों को अच्छा माहौल देने के लिए स्कूलों को सजाया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में सजावट की तैयारियां शुरू की है। बच्चों के स्वागत के लिए स्कूल की कक्षाओं व गेट को रंगीन गुब्बारों, फूलों व रंग बिरंगी झालरों से सजाया जाएगा। टीका लगाकर बच्चों का स्कूल में स्वागत किया जाएगा। स्कूलों में बच्चों के पीने के पानी के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारों की मानें तो शिक्षकों को कंपोजिट ग्रांट से रनिंग वाटर की व्यवस्था करना होगी। इसके अलावा लड़कियों के लिए शौचालय की अलग व्यवस्था की जाएगी। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है।
स्कूल भवनों व कक्षाओं की दीवारों को आकर्षक पेंटिंग, स्लोगन से सजाया गया है। स्कूलों को स्मार्ट क्लास व लाइब्रेरी से लैस किया गया है। जिले में 2600 के करीब प्राइमरी स्कूल हैं जहां अभी शिक्षक तो आ रहे हैं लेकिन पढ़ाई नहीं हो रही है। इस बार पढ़ाई में गतिविधियों पर विशेष जोर रहेगा।
परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई को रुचिकर बनाने के लिए गतिविधियां की जाएंगी। अभिभावकों को भी जागरूक करने के लिए शिक्षक शिक्षा चौपाल लगाएंगे और पढ़ाई में अभिभावकों को उनके योगदान के बारे में बताएंगे। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले में शिक्षकों को पढ़ाई शुरू करने के लिए शिक्षकों को प्ररित किया जा रहा है। तीन सौ से अधिक संकुल बैठकों का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें