सिविल बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार को होली मिलन समारोह मनाया गया। इसमें न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
शुक्रवार को सिविलि बार एसोसिएशन सभागार में सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष उपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रभारी जनपद न्यायाधीश रामानंद, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष माधवराज मिश्र सहित अन्य अधिवक्ता संघों के पदाधिकारी व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं ने फाग गीत गाए और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। संचालन इंद्रजीत सिंह ने किया। मंत्री आनंदराज सिंह ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान रमाकांत पांडेय, श्रीकांत पांडेय, ईश्वरसरन सिंह, जमील अहमद, कशिश, राजेंद्र सिुह खुराना, विवेक मणि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।