फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने किया प्रदर्शन

Tue, 18 Aug 2015 11:07 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता नकी शाह व यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार के समर्थन में वकीलों ने मंगलवार को कचहरी परिसर में जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


वकीलों ने इन सपा नेताओं के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे तथा तहसील परिसर में गिरफ्तारी का प्रयास करने पर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। एसडीएम उतरौला को ज्ञापन सौंपकर वकीलों ने सपा नेताओं के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लेने तथा कोतवाल के स्थानांतरण की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी।

बार एसोसिएशन उतरौला की बैठक मंगलवार को संघ भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बार अध्यक्ष विजय प्रकाश ने कहा कि सपा नेता नकी शाह व मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार के खिलाफ पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इन दोनों लोगों को तहसील परिसर में ही गिरफ्तार करने का प्रयास करके अधिवक्ताओं का अपमान किया है। बैठक में अधिवक्ताओं ने प्रस्ताव पारित करके इन सपा नेताओं के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लेने तथा तहसील परिसर से गिरफ्तारी का प्रयास करने वाले कोतवाल के स्थानांतरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


वकीलों ने तहसील परिसर में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इसके बाद वकीलों ने एसडीएम उतरौला रामहर्ष मौर्य को ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि सपा नेताओं के खिलाफ दर्ज केस वापस न लिया गया तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान तैय्यब अली, इदरीश खां, राम सोहरत यादव, नसीम अहमद, राम प्रताप सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें