फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अधीक्षण अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि, पांच को नोटिस जारी

Sat, 24 May 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक खराब मिलने पर मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने शनिवार को अधीक्षण अभियंता जल निगम ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। पांच अन्य को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने पाया कि अधीक्षण अभियंता जल निगम ग्रामीण ने एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त 33 शिकायतों का निस्तारण किया। जब इनके निस्तारण का फीडबैक लिया गया तो 33 में से 24 फीडबैक असंतुष्ट मिले। इससे मंडल की रैंकिंग प्रभावित हुई है।
पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अधीक्षण अभियंता सिंचाई एवं जल संसाधन, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मुख्य अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय, संयुक्त शिक्षा निदेशक व्यावसायिक शिक्षा एवं उप आबकारी आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें