फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राजकीय पॉलीटेक्निक में 400 सीटों पर प्रवेश शुरू

Wed, 01 Jul 2026 09:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के राजकीय पॉलीटेक्निक में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार से प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग के तहत सीट आवंटन हो गया है। पहले चरण में सीट पाने वाले अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार फ्रीज विकल्प का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाचार्य पुनीत पांडेय ने बताया कि सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थियों को दो से छह जुलाई के बीच संस्थान में पहुंचकर अपने शैक्षणिक व अन्य आवश्यक दस्तावेज का सत्यापन कराना होगा। निर्धारित समय में सत्यापन न कराने पर आवंटित सीट निरस्त हो सकती है। पहले चरण में मिली सीट छोड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी छह जुलाई को सीट वापसी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष संस्थान में इंजीनियरिंग की पांच ब्रांचों की कुल 400 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों की काउंसिलिंग के माध्यम से 30 जुलाई तक पूरी की जाएगी। यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो शासन के निर्देशानुसार अगले चरण की काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से संस्थान में अभ्यर्थियों और अभिभावकों के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। दस्तावेज के सत्यापन के लिए अलग-अलग पटल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें