फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 240 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Fri, 26 Jun 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज की चार प्रमुख शाखाओं में 240 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। पहले चरण में अभ्यर्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया सात चरणों की काउंसिलिंग के माध्यम से पूरी होगी। 14 अगस्त तक सभी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

कॉलेज में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है। प्रत्येक शाखा में 60-60 सीटें हैं। पहले चरण के पंजीकरण के बाद दो जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन होगा, जबकि सात जुलाई तक ऑनलाइन चॉइस लॉक की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नौ जुलाई से सीटों का आवंटन शुरू होगा। सीट मिलने के बाद सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 20 हजार रुपये तथा एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 12 हजार रुपये ऑनलाइन जमा कर सीट सुरक्षित करनी होगी।

सात चरणों में मिलेगी प्रवेश की राह
प्रथम से चौथे चरण तक केवल जेईई मेंस के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। पांचवें चरण में इंटरनल स्लाइडिंग होगी। छठे चरण में जेईई मेंस और सीयूईटी के अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो सातवें चरण में जेईई मेंस, सीयूईटी के साथ इंटर में अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी प्रवेश का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया
प्रवेश प्रक्रिया यूपीटीएसी की गाइडलाइन के अनुसार पारदर्शी तरीके से शुरू हो चुकी हैं। 14 अगस्त तक सभी चरणों की काउंसिलिंग पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद नए सत्र की कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

— डॉ. भारतेंदुनाथ मिश्र, निदेशक, मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें