गोंडा। जिले में बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों के खिलाफ शिक्षा विभाग अब अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर अपने-अपने क्षेत्र में संचालित मान्यता विहीन विद्यालयों को चिह्नित कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए ने कहा कि ऐसे विद्यालयों को पहले नोटिस जारी कर संचालन बंद करने की चेतावनी दी जाए। इसके बाद भी विद्यालय का संचालन जारी रहने पर भवन को सील करने के साथ संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में बिना मान्यता विद्यालयों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।