फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला शिक्षक से छेड़छाड़ करने के आरोपी पर होगी कार्रवाई

Wed, 06 Nov 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गाेंडा। करनैलगंज शिक्षा क्षेत्र के एक स्कूल में कार्यरत महिला शिक्षक से छेड़छाड़ कर मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने के आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी। बाराबंकी जिले में महिला शिक्षक ने अलग-अलग समय में दो बार एफआईआर दर्ज कराई है। कंपोजिट विद्यालय लालेमऊ में कार्यरत सहायक अध्यापक विनीत वर्मा की हरकत से नाराज जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को उन्होंने बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महिला शिक्षक का आरोप है कि विनीत वर्मा आए दिन उसके साथ गलत मानसिकता के साथ शारीरिक रूप से जबरदस्ती करने का प्रयास करते रहे हैं। 16 जुलाई 2023 को घर पर पहुंचकर परेशान किया। इसकी एफआईआर 17 जुलाई 2023 को बाराबंकी नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद 28 अक्तूबर 2023 को जब वह अपने किराये के घर पर अकेली थी तो विनीत वर्मा ने घर में घुसकर जबरन शारीरिक रूप से शोषित करने का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसकी भी एफआईआर एक नवंबर 2024 को कोतवाली नगर बाराबंकी में दर्ज हुई है। इसके बाद भी परेशान किए जाने का प्रयास हो रहा है। पीड़ित शिक्षका ने कहा कि उसे स्कूल जाने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि बीएसए को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला शिक्षक की सुरक्षा के लिए प्रशासन ठोस कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें