फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किसी कारण बिजली कटौती पर होगी कार्रवाई : डीएम

Tue, 28 Apr 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। बिना उचित कारण के बिजली कटौती पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए डीएम ने कहा कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही विद्युत सर्किल मनकापुर की खराब प्रगति पर एक्सईएन कमर फारुख को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने खंडवार एचटी तारों की विस्तृत जानकारी मांगी, जिसमें नोटिस जारी किए गए मामलों व हटाए गए तारों की संख्या शामिल है। साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए जहां आवश्यकता हो, वहां शीघ्र क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। मजरों में विद्युत आपूर्ति की अद्यतन रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने को कहा गया। सभी एसडीओ को अपने-अपने उपकेंद्र में ही निवास करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आपूर्ति व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी बनी रहे।
प्रथम चरण में 206 परिषदीय विद्यालयों से विद्युत तार हटाने के निर्देश दिए गए थे, जिनमें से अब तक 102 विद्यालयों में कार्य पूरा हो चुका है। शेष विद्यालयों में कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने इसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें