मसकनवा। खरीफ 2026 के लिए पंजीकृत किसानों को अब पहले आओ, पहले पाओ के बजाय अब ई-लॉटरी के माध्यम से बीज मिलेंगे। प्रभारी एडीओ एजी व राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि किसान 10 मई तक जन सेवा केंद्र के जरिये विभागीय पोर्टल पर अपनी आवश्यकतानुसार बीज की बुकिंग कर सकते हैं। यह व्यवस्था सामान्य और मिनीकिट दोनों बीजों पर लागू होगी। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। (संवाद)