फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: उपभोक्ताओं को दौड़ाने पर होगी कार्रवाई

Sun, 28 Dec 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में रविवार को बिजली बिल राहत योजना के तहत कैंप का आयोजन किया गया। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने मसकनवा के केशवनगर ग्रंट में आयोजित कैंप का निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि उपभोक्ताओं को बार-बार न दौड़ाएं। एक बार में ही उनकी समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बताया कि जिले में बिजली बिल राहत योजना के तहत सरचार्ज में 100 प्रतिशत और बिजली बिल में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। ऐसे में वर्षों से बकाया बिल मामूली धनराशि जमा करने पर ही खत्म हो रहा है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए योजना के तहत तीन चरण में भुगतान का प्रावधान किया गया है। 31 दिसंबर को पहले चरण की मियाद पूरी हो जाएगी। योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए उपभोक्ता देरी न करें।
मुख्य अभियंता ने मनकापुर नगर पंचायत के पास वितरण परिवर्तक का भी जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि उपभोक्ताओं के हित से समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें