फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संभल की घटना में जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई

Tue, 26 Nov 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। संभल की हिंसा में चार लोगों की मौत पर कांग्रेस ने आक्रोश जताया है। पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट परिसर में नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने मांग की है कि वर्ष 1991 में पारित धर्मस्थल विधेयक का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि संभल में सरकारी तंत्र फेल रहा, सरकार जिम्मेदारों पर कार्रवाई करे।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष सगीर खान ने कहा कि वर्ष 1991 के पूजास्थल विधेयक में स्पष्ट उल्लेख है कि आजादी के समय जिस धर्मस्थल का जो अस्तित्व है, वह बहाल रहेगा। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए अनावश्यक मुद्दों को तूल देकर संभल जैसे हालात बनाकर प्रदेश में अराजकता की स्थिति पैदा कर रही है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि रबी की बोआई के समय किसानों को खाद और बीज नहीं मिल रहा है। महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। इन मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास हो रहा है। सरकार की नाकामी को लेकर कांग्रेस सड़क से संसद तक विरोध करेगी। इस मौके पर जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ल, महासचिव अरविंद शुक्ल, शाहिद अली कुरैशी, वाजिद अली, शादाब खान, फिरोज अहमद, मसीउल हक, मोहम्मद जर्निल हयात, अवसार अहमद, अय्यूब खान, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज सिंह, अकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें