फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लापरवाही पर न्यायालय सुरक्षा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Tue, 26 Nov 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। युवती की हत्या कर बोरे में भरकर शव फेंकने के मामले में लापरवाही पर कटरा बाजार थाने से हटाए गए निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता को जन शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया। वहीं, बाइक चोरी की घटनाएं रोकने में नाकाम न्यायालय सुरक्षा चौकी प्रभारी अरुण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रविवार देर रात एक निरीक्षक व 29 उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। पिछले दिनों वकीलों के साथ अभद्रता करने के आरोपों में घिरे रोडवेज चौकी प्रभारी राजेंद्र कनौजिया को हटाकर उपनिरीक्षक डिग्री प्रसाद गौतम को चौकी की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, न्यायालय सुरक्षा चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करके उपनिरीक्षक रामकेश चौधरी को पदभार दिया गया। उपनिरीक्षक अंगद कुमार सिंह को चौकी प्रभारी हथियागढ़ छपिया, अवनीश शुक्ल को चौकी प्रभारी गुरुनानक चौक, साहेब कुमार को कोतवाली नगर, आलोक राव को नगर कोतवाली की तिवारी बाजार चौकी और सुरेश कुमार को मनकापुर कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, मयंक वर्मा को ढेमवा घाट चौकी और त्रियुगी प्रसाद शर्मा को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना खोड़ारे की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपनिरीक्षक उमेश सिंह को थाना मनकापुर, विजय प्रकाश को थाना उमरी बेगमगंज, रामकेश भारती को क्षेत्राधिकारी कार्यालय मनकापुर, अनिरुद्ध प्रसाद यादव व बब्बन सिंह को थाना खरगुपुर, मनोज कुमार सिंह को कोतवाली देहात, संजय कुमार सिंह व राम विनय राय को थाना मनकापुर भेजा गया है। इसी तरह से छोटेलाल व शंकर कुंवर को थाना खोड़ारे, रामकृपाल यादव को थाना धानेपुर, रियाज खां को नवाबगंज, अभय नारायण यादव को थाना खरगुपुर, कपिल देव चौरसिया को इटियाथोक, बैरिस्टर सिंह को मोतीगंज, सुरेंद्र सिंह को कटरा बाजार, अविनाश मणि त्रिपाठी को छपिया और वीरेंद्र यादव को वजीरगंज थाने में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें